फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   50 thousand rupees cheated in the name of job, brutally beaten on demand

नौकरी के नाम पर 50 हजार रुपये ठगे, मांगने पर बेरहमी से पीटा

Mon, 09 Aug 2021 08:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees cheated in the name of job, brutally beaten on demand
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। स्वास्थ्य विभाग में सफाईकर्मी के पद पर एक युवती की नौकरी लगवाने के नाम पर महिला से 50 हजार रुपये ठग लिए। जब नौकरी नहीं लगी तो महिला ने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि पैसा मांगने पर आरोपी युवक ने अपने परिवारीजनों के साथ महिला को बेरहमी से पीटा। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के गांव बासुदेव मई का है। पीड़िता गीता देवी पत्नी सुनील ने थाने में दी तहरीर देते हुए कहा है कि उसके गांव का युवक नीरज ने जनवरी 21 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उसकी ननद की नौकरी सफाई कर्मी के पद पर लगवाने के लिए कहा। इसके एवज में उसने 50 हजार रुपये लिए लेकिन नीरज ने उसकी ननद की नौकरी नहीं लगवाई। जब रुपये वापस करने के लिए कहा तो नीरज उसे टालता रहा। आरोप है कि सोमवार जब नीरज के घर रुपये मांगने गई तो नीरज और उसके परिवारीजनों ने उसे गालियां दी और जमीन पर डाल कर पीटा। आरोप है कि नीरज ने चेतावनी दी अगर दोबारा पैसा मांगने आई तो जिंदा नहीं छोड़ूंगा। घटना के बाद पीड़िता थाना पहुंची और तहरीर दी। थाना पुलिस का कहना है कि महिला ने शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed