{"_id":"66f633fb33e3433b5f0b17a9","slug":"50-gangsters-of-agra-on-radar-property-to-be-confiscated-new-list-being-prepared-in-commissionerate-2024-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा के 50 गैंगस्टर रडार पर, संपत्ति होगी जब्त...कमिश्नरेट में नई सूची हो रही तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा के 50 गैंगस्टर रडार पर, संपत्ति होगी जब्त...कमिश्नरेट में नई सूची हो रही तैयार
Fri, 27 Sep 2024 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:56 AM IST
सार
आगरा के 50 गैंगस्टर की कमिश्नरेट में नई सूची तैयार हो रही है। इनकी संपत्ति जब्त की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा में अपराध से संपत्ति अर्जित करने वाले 50 गैंगस्टर चिह्नित किए गए हैं। इनकी संपत्ति को जब्त किया जाएगा। कमिश्नरेट में इनकी सूची तैयार की जा रही है। 2022 के बाद धीमी पड़ी कार्रवाई को फिर से रफ्तार देने की दिशा में यह कवायद की जा रही है।
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि गैंगस्टर की सूची बनाई जा रही है। हाल में पुलिस ने कई अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की है। ऐसे में कुख्यात सट्टेबाज, जुआरी, भूमाफिया, साइबर अपराधी, लूट, छिनैती करने वाले अपराधी, नकली दवाओं का कारोबार करने वाले अपराधी, नकली खानपान की वस्तुओं को व्यापार करने वाले व्यापारी, जिनके विरुद्ध ऐसे मामले दर्ज किए गए हैं। इन सभी को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही गैंग चार्ट तैयार होगा। अभी तक ऐसे 50 अपराधी चिह्नित कर लिए गए हैं। जिनकी संपत्ति को जब्त किया जाना है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।

अभी तक हुई कार्रवाई
1- विष्णु प्रकाश रावत, कहरई की 24.51 करोड़ की संपत्ति जब्त
2- राजेंद्र उर्फ रज्जो जैन (छत्ता) की 6.80 करोड़ की संपत्ति जब्त
3-अमित मित्तल पंचवटी ताजनगरी, 2.35 करोड़ की संपत्ति
4- किशन कुमार अग्रवाल, बल्केश्वर की 1.45 करोड़ की संपत्ति
5- चंद्रकांत गुप्ता उर्फ पंकज गुप्ता, कमला नगर की 1.28 करोड़ की संपत्ति
6- राकेश कुमार एत्मादपुर की 83.35 करोड़ की संपत्ति
7- अनिल सिंधी काला महल की 80 लाख की संपत्ति
8- संजीव कुमार गुप्ता आदर्शनगर की 37.94 करोड़ की संपत्ति
9- सूर्यकांत गुप्ता तेज नगर, की 67.95 लाख की संपत्ति
10- भाव सिंह फतेहाबाद की 5 लाख की संपत्ति
11- शिवराम फतेहाबाद की 60 हजार की संपत्ति
12- हेत सिंह फतेहाबाद 30 हजार की संपत्ति
13-मंटोला के आरिफ सटोरिए की 3.40 करोड़ की संपत्ति
14- सनी और सारिक अहमद की 3.5 करोड़ की संपत्ति
15- अली शेर व वसीमुद्दीन लोहामंडी की 1.36 करोड़