फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   50 feet high tricolor will be hoisted in Agra monuments

आजादी का अमृत महोत्सव : आगरा के सिकंदरा, रामबाग, करभना में फहराएगा 50 फीट ऊंचा तिरंगा

Sun, 14 Aug 2022 06:35 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Aug 2022 06:35 AM IST
सार

 आगरा किला और फतेहपुर सीकरी में 50 फुट ऊंचे तिरंगे लग चुके हैं, जिनका शुभारंभ 15 अगस्त को होना है। एएसआई ने तीन और स्थल चिन्हित किए हैं, यहां भी 15 अगस्त को 50 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। 

विज्ञापन
50 feet high tricolor will be hoisted in Agra monuments
तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण आगरा किला और फतेहपुर सीकरी में 50 फीट ऊंचे तिरंगे झंडे लगा रहा है, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से हो जाएगी। इन दो स्थानों के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने तय किया है कि तीन नए स्थल और शामिल किए जाएं, जिससे जिले में पांच स्मारकों में 50 फीट ऊंचा तिरंगा फहराएगा।

विज्ञापन

 
एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि ताजमहल के पास सीआईएसएफ की बैरक करभना में, अकबर का मकबरा परिसर में कांच महल के सामने और रामबाग स्मारक में 50 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया जाएगा। यह काम 30 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। आगरा किला और फतेहपुर सीकरी में 50 फुट ऊंचे तिरंगे लग चुके हैं, जिनका शुभारंभ 15 अगस्त को होना है। 

विज्ञापन

रोशन हुआ चीनी का रोजा, जसवंत सिंह की छतरी

अमृत महोत्सव के तहत एएसआई ने सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी, आगरा किला, एत्माद्दौला को रोशन कर रखा है। शनिवार से यमुनापार के चीनी का रोजा और बल्केश्वर स्थित जसवंत सिंह की छतरी स्मारकों को भी तिरंगी रोशनी से जगमगाया गया है। यमुनापार चीनी का रोजा पर लाइटिंग देखने के लिए यमुना किनारा रोड से निकलने वाले ठहर गए। यमुना नदी में पानी भरपूर होने से स्मारक पर पड़ रही लाइट का अक्श नदी पर नजर आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

15 अगस्त तक स्मारकों में निशुल्क प्रवेश 

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त तक ताजमहल समेत सभी संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क है। इन स्मारकों में पांच अगस्त से पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिल रहा है। जिसके कारण ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। बीते साप्ताहांत पर लाखों पर्यटक ताजमहल पहुंचे। इस वीकेंड पर भी पर्यटकों की संख्या एक लाख के पार जाने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed