फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   50 bighas of wheat crop burnt to ashes due to fire in mainpuri

मैनपुरी में खेतों में लगी आग: 600 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, नुकसान देख किसानों के छलके आंसू

Fri, 08 Apr 2022 05:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Apr 2022 05:24 PM IST
सार

मैनपुरी जिले के थाना औंछा क्षेत्र में आग लगने से तीन गांवों के 600 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड से इलाके में हाहाकर मच गया। 

विज्ञापन
50 bighas of wheat crop burnt to ashes due to fire in mainpuri
गेहूं की फसल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर तकरीबन दो बजे गांव विक्रमपुर के गेहूं के खेत में आग लग गई। विक्रमपुर के पास ही नगला अमरसिंह और भूमिराजपुर के किसानों के खेत हैं। तेज हवा के कारण आग ने जोर पकड़ लिया। देखते ही देखते एक खेत से दूसरे खेत में आग फैल गई। आग लगने की जानकारी होते ही किसान खेतों पर पहुंच गए।

विज्ञापन


आग बुझाने की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण बेबस किसान अपनी आंखों से मेहनत को बर्बाद होते देखते रहे। आग लगने से तीनों गांवों के किसानों की लगभग 600 बीघा पकी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जब तक दमकल मौके पर पहुंची तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी। 
विज्ञापन

लेखपाल ने जुटाई जानकारी 

गेहूं की पकी फसल के जलने की जानकारी होते ही थाना औंछा पुलिस और क्षेत्रीय लेखपाल राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग लगने से हुए नुकसान के संबंध में जानकारी जुटाई। लेखपाल ने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट एसडीएम घिरोर को देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इन किसानों का हुआ नुकसान

गेहूं के पके खेत में आग लगने से किसानों को नुकसान हुआ है। जिनमें शिवराजसिंह, सिपाहीराम, बांकेलाल, प्रवीन कुमार, सोबरन सिंह, रामसनेही, राजबहादुर, मेघसिंह, रामशरण, महेशचंद्र, संतोष, कश्मीर सिंह, हेमंत, अजीत, सौरव, सोनू, विटादेवी, महेंद्र, बलवीर, हरिपाल, रोहित, अवधपाल निवासी विक्रमपुर शामिल हैं। पीड़ित किसानों ने मुआवजा दिलाने की मांग की है।

तीन बीघा फसल जली

औंछा के गोपालपुर में राजेश यादव के खेत में अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। तेज हवा के बीच ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाकर अन्य खेतों में खड़ी गेहूं की पकी फसल को बचा लिया।

आग लगने से फसल जली

गांव लखनी मोहब्बतपुर में शुक्रवार की दोपहर चार किसानों की गेहूं की पकी फसल जलकर राख हो गई। एक खेत में गेहूं की फसल में आग लगने से हवा के झोंकों के साथ तेजी से फैलती चली गई। ग्रामीण बाल्टियां लेकर आग बुझाने को दौड़ पड़े। 

फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गयी लेकिन दमकल टीम जब तक पहुंचती। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों से आग पर काबू पा लिया। किसान अमरदीन खान, शिवदयाल, राजू, छत्रपाल की फसल और बोझ जलकर राख हो गए। 

लोधीपुर में झोपड़ी में लगी आग, फसल भी जली 

बेवर के गांव लोधीपुर में शुक्रवार की दोपहर प्रेमचंद्र जाटव की झोपड़ी में आग लग गई। आग में घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों ने पास ही  किसान बृजेश सिंह की डेढ़ बीघा खेत को भी चपेट में ले लिया। जिससे फसल भी जलकर राख हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed