{"_id":"5d08bf408ebc3e52bf58f5a9","slug":"48-year-old-man-shot-dead-in-school-at-thana-jasrana-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूल परिसर में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जमीन विवाद में हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल परिसर में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जमीन विवाद में हत्या का आरोप
Tue, 18 Jun 2019 05:26 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 18 Jun 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
मृतक राजेश यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में मंगलवार को एक स्कूल में व्यक्ति का शव पड़ा मिला। उसकी गोली मार कर हत्या की गई है। हत्या के पीछे जमीन का विवाद बताया गया है। इस पर पुलिस जांच कर रही है।
शिकोहाबाद के मोहल्ला रचहटी निवासी राजेश यादव (48) पुत्र जगराम का शव जाजूमई तिराहे पर सोना देवी पब्लिक स्कूल में पड़ा मिला। यह स्कूल उसके मामा का है। शव को सबसे पहले मामा के पुत्र धुव्रलेश ने देखा।
उसने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ ओपी के साथ थाना जसराना एवं फरिहा पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

सोमवार शाम से बंद था फोन
मृतक के भाई कायम सिंह ने बताया कि राजेश ट्रक मालिक था। एक ट्रक वो खुद चलाता था। दो दिन पहले बाइक लेकर घर से निकला था। परिजनों की माने तो सोमवार शाम को आखिरी बार बात हुई थी। उसके बाद नंबर बंद हो गया।
राजेश की गोली मारकर हत्या की गई। शव के पास तमंचा, कारतूस, मृतक की बाइक के साथ मोबाइल, बीडी का बंडल एवं पानी की बोतल मिली है। कायम सिंह ने बताया कि राजेश का जमीन को लेकर अपने ससुरालियों के साथ विवाद चल रहा था। ससुराली उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
परिजनों की निशानदेही पर पुलिस ने दबिश देकर कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसपी देहात राजेश कुमार ने कहा कि परिजन जमीन के विवाद में हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शीघ्र ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।