{"_id":"5f283f5d8ebc3e63e442f845","slug":"45-thousand-vehicles-challan-cut-by-smart-city-camera-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के कैमरों से नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, अब तक 4.25 करोड़ का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के कैमरों से नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, अब तक 4.25 करोड़ का जुर्माना
Tue, 04 Aug 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 04 Aug 2020 12:11 AM IST
सार
ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले 45 हजार वाहनों का सीसीटीवी कैमरों के जरिए चालान
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के कार्यालय में कंट्रोल रूम में काम करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में शहर के चौराहों पर लगे स्मार्ट सिटी के कैमरे ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई का साधन बन रहे हैं। नवंबर से लेकर अब तक ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले 45 हजार से ज्यादा वाहनों पर 4.25 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया जा चुका है।
चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए नगर निगम परिसर में बने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पर स्मार्ट सिटी और ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ऐसे वाहनों के चालान काट रहे हैं।
चार नवंबर से कमांड सेंटर के कैमरों के जरिए चालान शुरू किए गए थे। हर महीने चार से सात हजार वाहन नियमों का उल्लंघन करने पर इन कैमरों के जरिए पकड़े जा रहे हैं। न केवल लॉकडाउन के दौरान बल्कि अनलॉक में भी इन कैमरों की मदद से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर निगरानी रखी जा रही है।

चालान कटने पर बरत रहे सावधानी
हरीपर्वत चौराहे से मैंने रेड लाइट ये सोचकर पार कर ली थी कि पुलिस नही देख रही, पर बाद में चालान घर आ गया, जिसमें चौराहे का वही फोटो लगा था। तब से रेड लाइट जंप करने की सोचता भी नहीं - आकाश शर्मा, विभव नगर
पूरे शहर की निगरानी, कार्रवाई भी यहीं से
पूरे शहर में लग रहे इन कैमरों की मदद से हमने लॉकडाउन में निगरानी की। यही नहीं, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी यहीं से कार्रवाई की रही है। चौराहों पर हम लगातार जागरूक करने वाले संदेश भी चला रहे हैं ताकि लोग कोरोना वायरस समेत अन्य चीजों से सावधान रह सके। - आनंद मेनन, स्मार्ट सिटी, आगरा