फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   45 cases settled by mutual agreement

आपसी समझौते से निपटाए गए 45 मुकदमे

Mon, 20 Sep 2021 05:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
45 cases settled by mutual agreement
मैनपुरी। दीवानी परिसर में जिला जज अनिल कुमार की देखरेख में सोमवार को त्रैमासिक लोक अदालत लगाई गई। इसमें आपसी समझौते के आधार पर 45 मुकदमों का निस्तारण किया गया। 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि दीवानी परिसर में लगाई त्रैमासिक नियमित लोक अदालत में आपसी समझौते से मुकदमों का निस्तारण किया गया। स्पेशल जज डकैती नासिर अहमद ने तीन मुकदमों का निस्तारण किया। सिविल जज सीनियर डिवीजन अमित मिश्रा ने दो, एसीजेएम गौरव प्रकाश ने चार, सिविल जज जूनियर डिवीजन योगेश शिवा ने दो मुकदमों का निस्तारण किया। सीजेएम अमित सिंह ने 14 मुकदमे निपटाकर 200 रुपये जुर्माना वसूल किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन/एफटीसी जज रवि कुमार सागर ने 10 मुकदमों में 200 रुपया, न्यायिक मजिसट्रेट द्वितीय मीनाक्षी बंसल ने 10 मुकदमों का आपसी सहमति से निस्तारण करके 100 रुपया जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed