फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   45 candidates appeared in the integrated scholarship examination

Agra News: एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा में 45 परीक्षार्थी हुए शामिल

Sun, 18 May 2025 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 18 May 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
45 candidates appeared in the integrated scholarship examination
कासगंज। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आज एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस परीक्षा के लिए कुल 49 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 45 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 4 छात्र अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा को नकल रहित और सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। परीक्षार्थियों को गहन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। यह परीक्षा विशेष रूप से कक्षा आठ उत्तीर्ण छात्रों के लिए आयोजित की गई थी। पूरी परीक्षा प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न हुई। परीक्षा का निर्धारित समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक था। इस दौरान परीक्षार्थियों से गणित, सामान्य अध्ययन और सामान्य विज्ञान विषयों से प्रश्न पूछे गए जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने परीक्षा के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि परीक्षा बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed