फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   42 ARP elected in district

प्रेरणा एप धारक शिक्षक ही बन सकेंगे एआरपी, मानक निर्धारित

Thu, 24 Oct 2019 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
42 ARP elected in district
कासगंज। जिले में एबीआरसी का पद समाप्त होने की अधिसूचना जारी हो गई है। अब एआरपी चयन के लिए आवेदन मांग लिए गए हैं। इसके मानक तय कर दिए गए हैं। सिर्फ प्रेरणा एप धारक शिक्षक ही एआरपी के लिए आवेदन कर सकेंगे। जिले में 42 एआरपी तैनात होंगे। इसमें 6 डायट के मॉनीटर शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

सहायक ब्लॉक समन्वयक की छुट्टी होना तय है। अब ब्लॉक में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन(एआरपी) शिक्षा की गुणवत्ता परखेंगे। एआरपी के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, लेकिन इसके मानक तय किए गए हैं। जो शिक्षक प्रेरणा एप धारक होंगे वह ही एआरपी के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा जिन शिक्षकों ने सराहनीय कार्य और शिक्षा में बेहतर नवाचार किए हैं उन्हें वरीयता मिलेगी। वैसे तो तमाम शिक्षक ग्रुपों पर एआरपी के मानकों का विरोध हो रहा है। सोशल मीडिया पर प्रेरणा एप का विरोध दर्ज कराने के लिए तमाम शिक्षक एआरपी के आवेदन न करने की अपील कर रहे हैं, लेकिन इस बीच तमाम शिक्षक एआरपी बनने के लिए लालायित हैं। वैसे तो अभी तक परीक्षा की तिथि निर्धारित नहीं है, लेकिन शिक्षकों ने एआरपी बनने के लिए बीएसए कार्यालय से संपर्क शुरू कर दिया है। पूरे जिले में एबीआरसी के स्थान पर एआरपी ही शिक्षा के मानक परखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- 35 एआरपी सभी विकास खंडों में किए जाएंगे चयनित।
- 6 एआरपी डायट स्तर से किए जाएंगे तैनात।
- 42 एआरपी बढ़ाएंगे शिक्षा की गुणवत्ता।
- 30 स्कूलों का प्रतिमाह करना होगा पर्यवेक्षण।
एआरपी के लिए एबीआरसी लाइन में
जिले में ब्लॉक सह समन्वयक के पद पर तैनात शिक्षक एआरपी के लिए लाइन में लग गए हैं। सिफारिशों की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा परीक्षा की तैयारी भी एबीआरसी शुरू कर चुके हैं। वह एबीआरसी का पद समाप्त होने के बाद एआरपी बनने की होड़ में लग गए हैं।

वर्जन-
- जिले में एआरपी चयन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रेरणा एप धारक ही शिक्षक एआरपी बनेंगे। शासनादेश मिल गया है। नियमानुसार परीक्षा कराकर एआरपी का चयन कराएंगे- अंजली अग्रवाल, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed