फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   चुनाव ड्यूटी में वाहन नहीं पहुंचे तो होगी एफआईआर

चुनाव ड्यूटी में वाहन नहीं पहुंचे तो होगी एफआईआर

Fri, 12 Apr 2019 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी में वाहन नहीं पहुंचे तो होगी एफआईआर
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एटा। लोकसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों को लेकर जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था करने में प्रशासन जुटा है। चुनाव के लिए प्रशासन ने 329 बड़े और भारी वाहनों, 242 छोटे वाहनों को अधिग्रहीत कर लिया है। साथ ही वाहन स्वामियों को नोटिस देकर निर्धारित तिथि को पोलिंग पार्टी लेकर रवानगी स्थल पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने वाहन स्वामियों को कहा है कि वाहन नहीं पहुंचने पर रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान पोलिंग पार्टियों को बूथ तक पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की जाती है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने कई दिनों से तैयारियां शुरू कर दी थीं। डीएम के निर्देश पर एडीएम केपी सिंह के नेतृत्व में 329 बड़े और 242 छोटे वाहनों का अधिग्रहण किया गया। इनके वाहन स्वामियों को नोटिस भी दे दिए गए। बताया जा रहा है कि कई वाहन स्वामी वाहन चुनाव ड्यूटी में भेजने से कतरा रहे हैं। इसे लेकर डीएम ने निर्देश जारी किए हैं। डीएम आईपी पांडेय ने कहा है कि वाहन लेकर निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचने पर वाहन स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के वाहनों में लगेगा जीपीएस
एटा। डीएम ने जलेसर विस क्षेत्र में तैनात जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के वाहनों में जीपीएस और मोबाइल में जीपीएस एप लागू करने के निर्देश दिए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केशव कुमार ने बताया कि जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के वाहन में रिजर्व ईवीएम और वीवीपैट रखी जाएगी। इसके लिए वाहनों में जीपीएस लगाना होगा। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट के फोन में जीपीएस मोबाइल एप डाउनलोड की जाएगी। सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट 15 अप्रैल को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जीपीएस वेंडर रोहित सक्सेना से संपर्क कर जीपीएस व्यवस्था करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed