फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   विजय संकल्प सभा से होगा भाजपा का चुनाव प्रचार शुरू

विजय संकल्प सभा से होगा भाजपा का चुनाव प्रचार शुरू

Mon, 25 Mar 2019 10:59 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
विजय संकल्प सभा से होगा भाजपा का चुनाव प्रचार शुरू
भाजपा की चुनावी सभा में मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार का आज मंगलवार से श्रीगणेश हो जाएगा। भाजपा प्रत्याशी सांसद राजवीर सिंह के पक्ष में केंद्रीय मंत्री और प्रदेश सरकार के मंत्री विजय संकल्प सभा को संबोधित करके कार्यकर्ताओं को विजय का संकल्प दिलाएंगे।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे बारह पत्थर मैदान पर आयोजित होने वाली सभा को केंद्रीय मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य संबोधित करेंगे। एटा जनपद की मारहरा और एटा विधानसभा के अलावा कासगंज, अमांपुर एवं पटियाली विधानसभा के करीब 10 हजार कार्यकर्ता इस विजय संकल्प सभा में हिस्सा लेेंगे। एटा के भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ एवं कासगंज के भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सिंह सोलंकी को विशेष दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा अमांपुर, पटियाली और कासगंज में लगातार भाजपा ने कार्यक्रमों के आयोजन की रूप रेखा बनाई है। भाजपा प्रत्याशी 30 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पूर्व यह सभी कार्यक्रम संपन्न हो जाएंगे। जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी का नामांकन 30 मार्च को होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम-
- 27 मार्च को अमांपुर में पिछड़ा सम्मेलन आयोजित होगा।
- 28 मार्च को पटियाली में अनुसूचित सम्मेलन आयोजित होगा।
- 29 को कासगंज में युवा सम्मेलन आयोजित होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed