{"_id":"5c13e2e8bdec2257280fcaaa","slug":"41544807144-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खुद को मारी गोली,गंभीर हालत में रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने खुद को मारी गोली,गंभीर हालत में रेफर
विज्ञापन
firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवागढ़। घर से दूर निकलकर मंदिर के पास पहुंचकर युवक ने खुद की कनपटी में जान देने के इरादे से गोली दाग ली। इससे वह गंभीर घायल हो गया। जिसे परिजन स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से गंभीर हालत में आगरा उपचार के लिए ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव वीरनगर निवासी राहुल कुमार (23) पुत्र रघुवीर सुबह को बिना कुछ बताए घर से निकल गया था। इसके बाद उसने नगला झम्मन के पास बने मंदिर के पास खुद की कनपटी पर तमंचा रख गोली मार ली। अचानक फायर होने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से युवक को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। वही स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे युवक को चिकित्सकों ने प्रथम उपचार दिया। मगर हालत गंभीर होने पर युवक को आगरा रेफर कर दिया। वहीं कुछ लोग दबी जुबाव से कह रहे कि युवक का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद हो गया। जिसको लेकर युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। वहीं कुछ लोग घर में आपसी विवाद होने की बात कह रहे हैं। मगर परिवार के सदस्य कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं थाना प्रभारी अवागढ़ हरीराम वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी पाकर पुलिस अस्पताल पहुंच गई थी। युवक के गोली मारने के पीछे रहे कारण का पता लगाया जा रहा है। परिजनों की तरह से भी कोई तहरीर नहीं दी गई है।