{"_id":"5c128ad742c7925d2e341b47","slug":"41544719063-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख के भाई की गोली लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख के भाई की गोली लगने से मौत
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
firing
- फोटो : अमर उजाला
अलीगंज। थाना क्षेत्र के गांव सोहन नगर टपुआ में ब्लाक प्रमुख सीमा यादव के भाई को उनके घर पर संदिग्ध हालात में गोली लग गई। इससे घायल हुए युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने थाना अलीगंज पुलिस को दी तहरीर में तमंचे की सफाई करते समय चली गोली लगने से पति की मौत होने की बात कही है। जानकारी पाकर एएसपी मौके पर पहुंच गए।
जिला मैनपुरी थाना करहल निवासी अखिलेश (28) पुत्र जागेश्वर की बहन सीमा यादव पत्नी ओमपाल सिंह निवासी सोहन नगर टपुआ अलीगंज क्षेत्र से ब्लाक प्रमुख हैं। बुधवार को अखिलेश अपनी पत्नी ललिता यादव के साथ ब्लाक प्रमुुख बहन के घर आया था। गुरुवार दोपहर को वह बहन के घर की छत पर मौजूद था। उसी समय उसके संदिग्ध हालात में सीने में गोली लग गई। अचानक फायर की आवाज सुनकर घर के लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे घर के लोगों ने आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी पाकर अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी अजय कुमार भदौरिया और थाना अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं मृतक की पत्नी ललिता यादव ने थाना अलीगंज पुलिस को पति के तमंचा साफ करने के समय गोली लगने से हुई मौत की तहरीर दी है।
परिजन युवक को धोखे से गोली लगने की बात कह रहे है। प्राथमिकता के तौर पर शव का पहले पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साथ ही पुलिस मामले की सघनता से जांच कर रही है। जांच में आने वाले तथ्यों पर कार्रवाई की जाएगी। संजय कुमार, एएसपी - एटा