{"_id":"5c0ffdc1bdec224143674bef","slug":"41544551873-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न रैन बसेरा बने न ही अलाव जलाने का हुआ इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न रैन बसेरा बने न ही अलाव जलाने का हुआ इंतजाम
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दिसंबर माह की शुरुआत ने जनता को सर्दी का अहसास कर दिया था, लेकिन नगर निगम प्रशासन अभी तक नींद से नहीं जागा है। बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाने के लिए अभी तक कहीं अस्थायी रैन बसेरा नहीं बनवाए गए। शहर के प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों पर कहीं अलाव तक नहीं जले हैं।
सर्दी शुरू होते ही गरीब व बेसहारा लोगों की मुश्किल बढ़ने लगी हैं। सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। सर्दी शुरू होने के साथ नगर निगम ने हर शहर में आधा दर्जन से अधिक स्थलों पर अस्थायी रूप से रैन बसेरा बनाया है। शहर के प्रमुख प्रमुख चौराहों पर रात में अलाव जलाने की व्यवस्था की जाती थी।
विज्ञापन
वर्तमान में नगर निगम में खस्ताहाल चल रहे हैं। यहां तक शहर की सफाई व्यवस्था के लिए डीजल तक मिलना मुश्किल हो गया है। ऐसे हाल में नगर निगम प्रशासन को अस्थायी रैन बसेरा बनाने और अलाव की व्यवस्था कहां से की जाए, यह समझ नहीं आ रहा।
विज्ञापन
नगर निगम का सुभाष तिराहे पर स्थायी रैन बसेरा बना हुआ है, जिसमें महिला-पुरुषों के लिए 10-10 की अलग-अलग रूम की व्यवस्था है। रैन बसेरा में किचन, शौचालय व बाथरूम की बेहतर व्यवस्था है। रैन बसेरा में रुकने वाले लोगों की मदद के लिए 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी रहती है।