फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पुलिस ने 47 अपराधी किए गिरफ्तार, जेल भेजे

पुलिस ने 47 अपराधी किए गिरफ्तार, जेल भेजे

Mon, 29 Oct 2018 10:13 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने 47 अपराधी किए गिरफ्तार, जेल भेजे

विज्ञापन
कासगंज। दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद पुलिस ने अपराधी तत्वों पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अपराधी तत्वों की धड़पकड़ के लिए पुलिस ने रविवार रात जनपद भर में एक साथ अभियान चलाया। चार घंटे के अभियान में पुलिस ने 47 अपराधियों को पकड़ लिया।

एसपी अशोक कुमार शुक्ल के निर्देश पर पुलिस ने एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में जनपद भर में देर रात वारंटी, वांछित अपराधी, जुआ सट्टे के वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। पुलिस ने जुआ सट्टे के छह वांछित, 13 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। ढोलना पुलिस ने एक वारंटी और 7 जुआ सट्टे के वांछित, सिढ़पुरा पुलिस ने जुआ सट्टे के पांच वांछितों और एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। सहावर पुलिस ने एक वारंटी और 2 वांछितों, अमांपुर पुलिस ने दो वारंटी और 1 वांछित, गंजडुंडवारा पुलिस ने एक वारंटी और 1 वांछित, पटियाली और सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने 1-1 वांरटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधी तत्वों में खलवली मच गई है।
विज्ञापन


पुलिस को देख बना कोतूहल
कासगंज। अपराधी तत्वों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रात के समय बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ दबिशें दी। बस्तियों, ग्रामों में अपराधी तत्वों की गिरफ्तारी के दौरान लोग घरों से बाहर आ गए और बड़ी संख्या में लोगों ने घरों की छतों से पुलिस की कार्रवाई को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा। सभी अपराधी तत्वों की जगह जेल है। पुलिस लगातार अभियान चलाकर अपराधियों को जेल भेजेगी रविवार रात चार घंटे के अभियान से पुलिस की सक्रियता साबित हुई है।
- अशोक कुमार शुक्ला, एसपी कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed