फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हादसे वाली रात सीएमओ को सीएचसी में नहीं मिले डाक्टर

हादसे वाली रात सीएमओ को सीएचसी में नहीं मिले डाक्टर

Wed, 26 Sep 2018 10:53 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
हादसे वाली रात सीएमओ को सीएचसी में नहीं मिले  डाक्टर
फिरोजाबाद/जसराना। जसराना में नगला नथुआ के पास हुए हादसे के बाद अस्पताल में डाक्टर नहीं मिलने पर जसराना विधायक ने सीएमओ को कार्रवाई करने के लिए कहा। देर रात सीएमओ टीम के साथ सीएचसी पहुंचे और अधीनस्थों के पेंच कसे। रात में हुई घटना के बाद भी स्वास्थय विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ। बुधवार सुबह अस्पताल के अंदर कुत्ते बैठे थे तो आकस्मिक चिकित्सा कक्ष खाली पड़ा था।
विज्ञापन


मैनपुरी जिले के थाना दन्नाहार के नैकापुर निवासी राजबहादुर अपने रिश्तेदारों एवं परिजनों एवं ग्रामीणों के साथ शिकोहाबाद बालाजी मंदिर में नेजा चढ़ाने जा रहे थे। थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला नथुआ के पास ट्रैक्टर ट्राली दस फीट गहरी पानी से भरी खंदी में पलट गया था। हादसे में पांच लोगों की मौके पर और दो की सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। हादसे में 25 से अधिक लोग घायल हुए थे। पुलिस घायलों को लेकर सीएचसी लेकर पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला।
विज्ञापन


काफी देर बाद एक कर्मचारी पहुंचा और घायलों का उपचार कर रेफर कर दिया। एसएसपी सचिंद्र पटेल के साथ सीएचसी घायलों को देखने पहुंचे। जसराना विधायक को सीएचसी में डाक्टर नहीं मिले और अस्पताल की लाईटें बंद थीं। अस्पताल में अव्यवस्थाएं देख विधायक ने जमकर खरीखोटी सुनाते हुए सीएमओ को बताया। विधायक जसराना रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने कहा कि जसराना सीएचसी के हालत खराब है। न तो डाक्टर ठीक से कार्य कर रहे हैं और न ही कर्मचारी। सीएमओ बताया गया है। कार्रवाई नहीं होने पर शासन बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed