{"_id":"5b803a3e42c7924656042d87","slug":"41535130174-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांट-माप विभाग ने 18 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर वसूला 48 हजार शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांट-माप विभाग ने 18 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर वसूला 48 हजार शुल्क
Updated Sat, 25 Aug 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। वरिष्ठ बांट-मांप निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने आगरा की इंडुगी हर्बल कंपनी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ अगस्त माह 18 मामलों में घटतौली करने वालों से 48 हजार का शमन शुल्क वसूला है।
विधिक मांप विज्ञान (बांट तथा माप) प्रवर्तन कार्य में लगे वरिष्ठ निरीक्षक विजय कुमार, निरीक्षक लक्ष्मीकांत माहेश्वरी और सहायक नितिन सिंह के साथ जलेसर रोड पर प्लाईवुड व हार्डवेयर की तीन दुकानों, भीमनगर एवं महावीर नगर क्षेत्र में हार्डवेयर एवं सराफ की दो दुकानों के साथ ही रसूलपुर, मैनपुरी गेट, नालबंद चौराहा, उर्वशी रोड, शिकोहाबाद के अड्डा, रसूलपुर सब्जी मंडी, फल मंडी में सराफ की पांच, बैल्डिंग वर्क्स, हार्डवेयर, गिफ्ट सेंटर, ब्रिक्स डीलर व मिष्ठान, लकड़ी टाल, केमिकल व किराना के साथ अन्य दो दुकानों पर चेकिंग की।
23 मामलों में से 18 पर 48 हजार रुपया शमन शुल्क वसूलने की कार्रवाई की गई। विजय कुमार सिंह ने कहा कि इंदुगी हर्बल सागर एंड ब्रादर्स रुई की मंडी शाहगंज आगरा मेंहदी और हेयरकलर के पैकेट मूल्य के साथ मात्रा का अंकन नहीं होने पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है।