{"_id":"5b48e0db4f1c1b466d8b45f7","slug":"41531502811-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे में आए करंट से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखे में आए करंट से महिला की मौत
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर (मैनपुरी)। गांव ताहरपुर में घरेलू कामकाज निपटा रही एक महिला पंखे में आए करंट की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी 48 वर्षीय सावित्री देवी गुुरुवार की शाम घरेलू काम निपटा रही थीं। सफाई करते समय जब उन्होंने वहां रखे पंखे को हटाना चाहा तभी उसमें प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आकर बेसुध होकर जमीन पर गिर गईं।
घर में अकेली होने के चलते किसी को जानकारी नहीं हो सकी। देर रात जब पुत्र मनोज घर पहुंचा तो मां को इस हालत में देख तुरंत अस्पताल ले गया। वहां चिकित्सकों ने सावित्री को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।