फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   बिजली चोरी करने पर 21 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरी करने पर 21 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 13 Jul 2018 11:14 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी करने पर 21 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
डैमो
मैनपुरी। बिजली चोरी पकड़ने के लिए शुक्रवार को बिजली विभाग की आठ टीमों ने सामूहिक चेकिंग की। 238 घरों में चेकिंग करने के बाद बिजली चोरी मिलने पर 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। टीमों को देखकर कुछ लोगों ने कटिया उतार ली।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर चल रही सामूहिक चेकिंग में शुक्रवार की सुबह पांच बजे विभाग की आठ टीमें नगर के मोहल्ला देवपुरा तथा वंशीगौहरा में चेकिंग करने पहुंची। बिजली टीमों के आने की जानकारी होते ही कई लोगों ने कटिया उतार ली। 238 घरों में बिजली चोरी पकड़ने के लिए विभाग की आठ टीमों ने चेकिंग की।
विज्ञापन


मीटर चेक करने के साथ ही केबल में कट भी चेक किए। टीमों ने 21 घरों में कटिया डालकर तथा केबल में कट लगाकर की जा रही बिजली चोरी पकड़ी। उनके खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई गई। आठ घरों में स्वीकृत लोड से अधिक बिजली का प्रयोग मिलने पर लोड बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 लाख का बिजली बिल बकाया होने पर 11 घरों के कनेक्शन काटे गए। मीटर में शिकायत मिलने पर मौके पर ही 18 घरों के मीटर भी बदले गए। अधीक्षण अभियंता उमेश चंद्र वर्मा, अधिशासी अभियंता एससी शर्मा, एसडीओ संजीव कुमार, जेई केके वर्मा, असलमउद्दीन, हरीश कुमार, मनीष कुमार, सत्यप्रकाश, प्रतीक यादव सहित विद्युत और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed