{"_id":"5b46318f4f1c1b05278b5ec9","slug":"41531326863-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां से नाराज होकर मथुरा आ गई किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां से नाराज होकर मथुरा आ गई किशोरी
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। मां से नाराज होकर किशोरी घर छोड़ आई। किशोरी को जीआरपी ने पकड़ लिया। दिल्ली के संगम विहार थाने में उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज था। किशोरी का पिता भी कई साल पहले पत्नी से नाराज होकर जा चुका है।
जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर बुधवार की तड़के चार बजे 17 वर्षीय किशोरी को जीआरपी के सिपाहियों ने बदहवास हालत में इधर उधर घूमते देखा। थाने पर ड्यूटीरत महिला सिपाही उसे थाने लेकर आई और जानकारी की। किशोरी ने घर का पता बताने से इनकार कर दिया और कहा उसकी सगी मां उसे मारती पीटती है। इस कारण वह घर छोड़कर जा चुकी है। उसका पिता भी करीब छह वर्ष पूर्व मां की प्रताड़ना से परेशान होकर घर छोड़ कर जा चुके हैं। काफी मुश्किल के बाद किशोरी ने अपने घर का पता बताया।
कार्यवाहक थाना प्रभारी दलवीर सिंह ने संगम विहार थाना दिल्ली से संपर्क किया तो पता चला कि किशोरी की मां ने रात 9:30 बजे थाने में उसके अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कराया हुआ है। किशोरी सुबह से लापता है। दोपहर को संगम विहार थाने के एएसआई विजय कुमार महिला सिपाही सीमा के साथ जीआरपी थाने पहुंचे और किशोरी को अपनी सुपुर्दगी लेकर चले गए।
विज्ञापन
घायल हो गई महिला सिपाही
किशोरी को लेने आ रही दिल्ली पुलिस की जिप्सी हाईवे थाना क्षेत्र के बाजना पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दिल्ली पुलिस की महिला सिपाही सीमा घायल हो गई।