फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए महिला ने किया हंगामा

दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए महिला ने किया हंगामा

Sat, 30 Jun 2018 11:49 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए महिला ने किया हंगामा

विज्ञापन
फिरोजाबाद। एक महिला ने शनिवार को लालऊ के युवक पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए सुभाष तिराहे पर हंगामा कर दिया। इस दौरान उसने जान देने की भी कोशिश की। हंगामे की सूचना मिलते ही थाना उत्तर पुलिस पहुंच गई और पुलिस महिला को पकड़कर थाने ले आई। हालांकि बाद में, मामला थाना दक्षिण का होने के कारण महिला को दक्षिण थाने भेजा गया।


जनपद मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के गांव निवासी महिला शनिवार दोपहर सुभाष तिराहे पर पहुंची। महिला ने खुद को गर्भवती बताते हुए हंगामा कर दिया। उसका कहना था कि उसके साथ लालऊ निवासी युवक ने दुष्कर्म किया और कुछ दिनों तक घर में रखने के बाद भगा दिया। ऐसे में वह जान देने को विवश है। महिला द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक उत्तर ने पुलिस फोर्स मौके पर भेज दिया। महिला कांस्टेबिल महिला को पकड़कर थाना उत्तर ले आईं।
विज्ञापन


यहां महिला ने बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व मथुरा जिले में हुई थी लेकिन कुछ दिनों के लिए वह लालऊ में बहन के घर रहने आई थी। इस दौरान पड़ोसी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के कारण वह गर्भवती हो गई। ससुराल पहुंचने पर पति ने उसे घर से निकाल दिया। अब वह आखिर कहां जाए। इसके कारण आत्महत्या करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक थाना उत्तर अनिल कुमार ने कहा कि घटनाक्रम थाना दक्षिण क्षेत्र का है। बता दें कि चार माह पूर्व महिला और उसकेे प्रेमी के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान महिला को उसके प्रेमी के घर भिजवा दिया था। माना जा रहा है कि दोनों के बीच दोबारा विवाद होने के कारण महिला ने ऐसी हरकत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed