{"_id":"5b37c8954f1c1bda6e8bac42","slug":"41530382485-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने मैनपुरी मार्ग किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने मैनपुरी मार्ग किया जाम
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकोहाबाद। माढ़ई में करंट प्रवाहित हाईटेंशन तार टूटकर गिरने और उसकी चपेट में आकर दो पशु मर गए। वहीं एक युवती करंट लगने से अचेत हो गई। इस दौरान कई घरों में उपकरण भी फुंक गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के बाहर शिकोहाबाद-मैनपुरी मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
गांव माढ़ई में शनिवार दोपहर हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार टूट कर राजवीर पुत्र सीताराम और राज बहादुर पुत्र लालाराम की भैंस पर गिर पड़ा। करंट लगने से दोनों भैंस मर गईं। इधर, हाईटेंशन तार टूट कर एलटी लाइन पर गिरने से अचानक वोल्टेज बढ़ने से घरों में लगे उपकरण भी फुंक गए। इस दौरान घर पर बैठी नीतू पुत्री मिंत्रराज भी करंट लगने से अचेत हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर शिकोहाबाद-मैनपुरी मार्ग पर पहुंच गए और मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही प्रभारी विजय गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगाें को समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन जनता मुआवजा और बिजली विभाग के जेई के खिलाफ रिपोर्ट पर अड़ गई। इसके बाद इंस्पेक्टर ने ग्राम प्रधान और मुख्य लोगों से तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर विद्युत तारों को विभाग नहीं बदल रहा है। इस कारण कई बार घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि शीघ्र जर्जर तारों को नहीं बदला गया तो ग्रामीण आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पूर्व तार टूट कर गिरने से गांव के ही मिंत्रराज पुत्र सीताराम की एक दुधारू भैंस मर गई थी।