{"_id":"5b31202f4f1c1b264d8b85e2","slug":"41529946159-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में खाने के विवाद में चली गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात में खाने के विवाद में चली गोलियां
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के ग्राम गेंदुपुरा में रविवार रात बारात में खाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव गेंदुपुरा निवासी हीरालाल पुत्र यादराम की पुत्री की शादी ग्राम कुमरपुर जनपद मैनपुरी से बारात आई थी। बारात की रस्में की चल रही थीं। तभी खाने के लिए कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान ही फायरिंग कर दी गई। फायरिंग में रोहित पुत्र नन्हें लाल निवासी कुमरपुर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी, अभय पुत्र जगतपाल निवासी कुमरपुर एवं विजय पुत्र रामसिंह निवासी गेंदूपुरा छर्रे लगने से घायल हो गए। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल से रोहित एवं अभय को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। इधर, तीन लोगों को घायल होने के बाद आरोपी भाग खड़ा हुआ। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मामले में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।