{"_id":"5b1967f94f1c1bac6e8b6a1f","slug":"41528391673-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। छह साल की मासूम के साथ ज्वार के खेत में युवक ने दुष्कर्म किया। चीखपुकार की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया और पीटकर मरणासन्न कर दिया। बाद में आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। इधर, मासूम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव निवासी छह वर्षीय मासूम अपने सात वर्षीय भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसके माता-पिता पड़ोस के गांव में एक अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए गए थे। तभी जसवीर निवासी अमर गोजिया बच्चों के पास पहुंच और मासूम के भाई को दुकान से तंबाकू लेने भेज दिया। इसके बाद आरोपी मासूम बालिका को ज्वार के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। चीखपुकार सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पीटा। इस दौरान उसकी हालत मरणासन्न हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, मासूम को जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने गंभीर बताकर अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं आरोपी युवक के परिजनों को आरोप है कि रंजिशन जसवीर को फंसाया जा रहा है। मामले में आरोपी के पिता ने थाना कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
--------
किशोरी से दुराचार
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी खेत पर गई थी। तभी मानपाल पुत्र भूदेव सिंह निवासी शहवाजपुर थाना रिजोर ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुराचार किया। लड़की के पिता ने थाना रिजोर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है।