फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पुलिसकर्मी ने महिला को खून देकर बचाई जान

पुलिसकर्मी ने महिला को खून देकर बचाई जान

Thu, 31 May 2018 11:20 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी ने महिला को खून देकर बचाई जान
पुलिसकर्मी ने महिला को खून देकर बचाई जान - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर करना। आज यह पंक्तियां उस समय पूरी तरह से सटीक नजर आईं जब एक पुलिसकर्मी ने बदहवास अवस्था में खून के लिए परेशान घूम रहे युवक की पत्नी को खून देकर जान बचा दी। एक आरक्षी ने अपना रक्त एक मुस्लिम महिला को दिया।

शहंशाह निवासी गांव देवरी थाना सोरों की पत्नी अमीना की शहर के एक नर्सिंग होम में प्रसव होना था। महिला को खून की कमी थी और उसकी हालत काफी खराब थी। चिकित्सक ने शहंशाह से ब्लड लाने को कहा। उसने अपने परिवार के लोगों के ब्लड का परीक्षण कराया, लेकिन किसी का भी ब्लड ग्रुप नहीं मिला। परेशान शहंशाह पर क्राइम ब्रांच आरक्षी दिनेश रावत की नजर पड़ी तो उसने बिना किसी जान पहचान के शहंशाह से बदहवासी की स्थिति में घूमने का कारण पूछा। जब शहंशाह ने पूरा मामला बताया और ब्लड की जरूरत की बात कही। संयोग से आरक्षी दिनेश का ब्लड ग्रुप पॉजिटिव था। उसने तत्काल खून दे दिया। दिनेश का खून अमीना को चढ़ाया गया। जिससे अमीना और उसकी गर्भस्थ शिशु की जान बच सकी। शहंशाह के परिवार ने दिनेश का आभार जताया। वहीं पुलिस ने दिनेश के कार्य और सोच की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed