{"_id":"5aff0ea04f1c1be7408b6493","slug":"41526664864-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सॉफ्टवेयर पर काम नहीं कर पा रहे डाककर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सॉफ्टवेयर पर काम नहीं कर पा रहे डाककर्मी
Updated Fri, 18 May 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
नए सॉफ्टवेयर पर काम नहीं कर पा रहे डाककर्मी
- फोटो : अमर उजालाा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अभी हाल में डाकघर में लांच सॉफ्टवेयर ने कर्मचारियों को मुश्किल में डाल दिया है। कर्मचारी पूरी तरह से सॉफ्टवेयर को समझ नहीं पाए हैं। ऐसे में काम के बोझ और जनता की भीड़ से कर्मचारी परेशान हैं। डाकघर में ग्राहकों की लंबी लाइन लग जाती हैं। अधिकारी एक सप्ताह में सॉफ्टवेयर की जानकारी के साथ सुधार की उम्मीद जता रहे हैं।
विगत दिनों मुख्य डाकघर में कोर इंटीग्रेशन सिस्टम (सॉफ्टवेयर) लांच किया गया। सॉफ्टवेयर से पूरे जिले को जोड़ दिया गया। हालांकि सॉफ्टवेयर के बारे में कर्मचारियों को अभी पूरी जानकारी नहीं हो सकी है। जानकारी के अभाव में ठीक तरीके से कार्य नहीं हो पा रहा है। इस कारण जिले भर के उप डाकघरों में काम प्रभावित हो रहा है। ऐसे में े मुख्य डाकघर पर ग्राहकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो गई और लंबी लाइन लग रही है। अधिकारियों का मानना है कि सॉफ्टवेयर की जानकारी होने में अभी कर्मचारियों को एक सप्ताह का समय और लग सकता है। कर्मचारियों को उप डाकघरों पर जाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल्द ही काम सुचारु होने की उम्मीद है।
नए सॉफ्टवेयर से प्रभावित हुआ आधार कार्ड का काम
कोर इंटीग्रेशन सिस्टम से डाकघर के सभी कंप्यूटर जुड़ने के बाद कर्मचारियों में हताशा का माहौल है। कर्मचारी रोजमर्रा के कामकाज को भी पूरी तरह से नहीं निपटा पा रहे हैं। नए सिस्टम ने आधार कार्ड बनाने व संशोधन करने का काम भी प्रभावित कर दिया है। आधार कार्ड का कार्य सुचारु होने में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन
कोर इंटीग्रेशन सिस्टम (सॉफ्टवेयर) की पूरी तरह से कर्मचारियों को जानकारी नहीं हो सकी है। गड़बड़ी से बचने के लिए कर्मचारी सतर्कता के साथ काम निपटा रहे हैं। सॉफ्टवेयर के बारे में पूरी जानकारी होने के बाद काम गति पकड़ेगा।
एसआर दुबे, मुख्य डाक अधीक्षक