फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पालिका और सफाई कर्मियों के बीच वार्ता के बाद समाप्त हुई हड़ताल

पालिका और सफाई कर्मियों के बीच वार्ता के बाद समाप्त हुई हड़ताल

Wed, 02 May 2018 11:01 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
पालिका और सफाई कर्मियों के बीच वार्ता के बाद समाप्त हुई हड़ताल
पालिका और सफाई कर्मियों के बीच वार्ता के बाद समाप्त हुई हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

नगर में बुधवार को नगरपालिका प्रशासन और सफाई कर्मियों के साथ हुई बैठक में सफाई कर्मियों की मांगों को जैसे ही माना वैसे ही कर्मियों ने हड़ताल वापस लेने का एलान किया। नगरपालिका के ईओ आरपी श्रीवास्तव की मौजूदगी में बाजारों में पड़े कूड़े के ढेरों को जेसीबी से हटवाया गया। आज से नगर में सफाई व्यवस्था बहाल होगी।
सफाई कर्मियों की ओर से सफाई कर्मचारी संगठनों के नेता राज कपूर वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, श्यामबाबू चंचल, दीपक बाल्मीकि, सुनील सभासद ने मांगे पालिका प्रशासन के समक्ष रखीं। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि घायल सफाई कर्मियों को नगरपालिका में स्थायी नौकरी दी जाए, हर्जन एक्ट का मुआवजा दिया जाए, मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख की आर्थिक मदद दी जाए। हड़ताल पर रहे कर्मियों का वेतन न काटा जाए, घायल सफाई कर्मी का इलाज नगरपालिका की ओर से कराया जाए, सफाई कर्मियों को सुरक्षा दी जाए।
विज्ञापन

इन मांगों पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं नगरपालिका प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि सफाई कर्मी के साथ नगरपालिका प्रशासन की पूरी सहानुभूति है। उन्होंने कहा कि सभी मांगों को पालिका प्रशासन पूरा करने के लिए प्रयास करेगा। जो मांगे प्रशासनिक स्तर की उनका प्रशासन के स्तर से निस्ताण होगा, जो मांगे नगरपालिका से जुड़ी हैं उनका नगरपालिका स्तर से निस्तारण होगा। प्रशासनिक अधिकारियों एवं नगरपालिका के अधिकारियों के आश्वासन के बाद सफाई कर्मी नेताओं ने हड़ताल वापस करने की घोषणा की। इस दौरान एसडीएम देवेंद्र प्रताप, चेयरमैन प्रतिनिधि राजवीर साहू, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र बौहरे, तहसीलदार एनराम, ईओ आरपी श्रीवास्तव सहित पालिका सभासद व अन्य पालिका के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed