फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आगे आना होगा: सुप्रिया

महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आगे आना होगा: सुप्रिया

Thu, 26 Apr 2018 11:21 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आगे आना होगा: सुप्रिया
pakistani women

विज्ञापन
जलेसर। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की निगरानी समिति के नेतृत्व में विकास खंड क्षेत्र के ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों की विकास कार्यों की रूप रेखा तैयार करने के लिए आयोजित बैठक भारी भरकम पुलिस बल के साए में संपन्न हुई।


त्रिस्तरीय निगरानी समिति के अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसोदिया, रामजी लाल राजपूत, विजय सिंह एवं खंड विकास अधिकारी सुप्रिया मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित बैठक में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। सुप्रिया मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए। महिलाएं चुनकर जनप्रतिनिधि तो बन जाती है, लेकिन अपने अधिकारों को समझ नहीं पाती है और नहीं उनका प्रयोग करती है।
विज्ञापन


महिलाओं को अपने अधिकारों का प्रयोग करने के लिए खुलकर सामने आना होगा। बताते चले कि ब्लाक प्रमुख शशि यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद तीन सदस्यीय निगरानी समिति जिलाधिकारी द्वारा नियुक्ति की गई थी। बैठक में हंगामा न हो। इसके लिए जलेसर और शकरोली पुलिस के साथ-साथ पीएसी, तहसीलदार मजिस्ट्रेट के रुप में तैनात रहे। प्रताप सिंह, घनश्याम सिंह, ज्ञान सिंह, कप्तान सिंह, श्याम मुरारी, रामवीर ङ्क्षसह, हरीनरायन सिंह, सत्यदेव पण्डित, सोनू ठाकुर, संजय सिंह, भूरी सिंह, दयाराम, गंगा सिंह, उमेशचन्द्र सहित 32 क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed