{"_id":"5ae1fd9a4f1c1bc03d8b5278","slug":"41524759962-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी राशन कार्ड बनाकर हड़प रहा था राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी राशन कार्ड बनाकर हड़प रहा था राशन
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
ration card
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज।
राशन की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही। एक डीलर ने फर्जी तरीके से बीपीएल, अंत्योदय योजना के 22 कार्ड बनवा लिए। डीलर काफी समय से इनका राशन हड़प रहा था। डीलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही दुकान को निलंबित कर दिया गया है।
मोहनपुर के राशन डीलर अनिल कुमार ने फर्जी तरीके से बीपीएल व अंत्योदय योजना के राशन बनवा लिए। इसकी शिकायत पूर्ति विभाग से की तो विभाग ने मामले की जांच कराई। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी हाकिम सिंह को मामले की जांच सौंपी गई। उन्होंने मामले की जांच की।
मौके पर जाकर कार्डों का भौतिक सत्यापन किया। जांच में बीपीएल, अंत्योदय योजना के 22 कार्ड फर्जी पाए गए। डीलर काफी समय से इन कार्डों का खाद्यान, केरोसिन आदि हड़प रहा था। जांच के बाद उन्होंने डीलर के खिलाफ सहावर थाने में कालाबाजारी की धाराओं में मामला दर्ज करा दिया। क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक ने बताया कि दुकान को निलंबित कर दिया गया है। दुकान से जुड़े राशन काडों को दूसरी दुकान से संबद्ध किया जाएगा, जिससे पात्र कार्ड धारकों को राशन उपलब्ध होता रहे।