{"_id":"5ace363c4f1c1b183d8b4995","slug":"41523463740-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिग होने के बाद होगी शीतल की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिग होने के बाद होगी शीतल की शादी
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
संजय जाटव
कासगंज।
संजय और शीतल की शादी के लिए बारात चढ़ाने के विवाद का पटाक्षेप हो गया, लेकिन पूर्व निर्धारित तिथि पर अब संजय और शीतल की शादी नहीं हो पाएगी। संजय और शीतल के परिवारीजनों ने मेडिकल परीक्षण कराने की प्रक्रिया से इंकार कर दिया है। अब शीतल के बालिग होने पर शादी की तिथि निर्धारित होगी।
शीतल की शादी 20 अप्रैल को होनी थी। शीतल की उम्र शैक्षिक दस्तावेजों में बालिग होने से तीन माह कम थी। दो दिन पूर्व प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने गांव के दोनों पक्षों के लोगों के बीच वार्ता करके शादी का रूट चार्ट को अंतिम रूप दे दिया और विवाद का पटाक्षेप हो गया। शीतल की उम्र के मामले में चिकित्सीय परीक्षण कराने पर उसके परिवारीजन सहमत हुए थे। परिवारीजनों ने मुख्य चिकित्साधिकारी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर सीएमओं ने चिकित्सीय परीक्षण के आदेश दे दिए, लेकिन जब शीतल चिकित्सालय में परीक्षण के लिए पहुंची तो परीक्षण की प्रक्रिया का सामना करने को तैयार नहीं हुई। उन्होंने चिकित्सीय परीक्षण से इंकार कर दिया। इस मामले में जिलाधिकारी को परिजनों ने जानकारी देते हुए कहा कि अब वह शीतल का चिकित्सीय परीक्षण कराना नहीं चाहते। उसके बालिग होने पर ही जुलाई माह में शादी की जाएगी। अभी शादी की तिथि निर्धारित नहीं की है। संजय ने बताया कि चिकित्सीय परीक्षण से इंकार कर दिया है। अब जुलाई में शादी की तिथि निर्धारित होगी।
जिलाधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि परिवार की सहमति के बाद ही शादी होगी। शादी के लिए परिवार के लिए परिवार के लोग तिथि निर्धारित करेंगे। उन्होंने बताया कि परिवारीजनों ने शीतल का चिकित्सीय परीक्षण कराने से इंकार कर दिया है।