फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   खेत पर सो रहे वृद्ध की हत्या, चारपाई पर पड़ा मिला शव

खेत पर सो रहे वृद्ध की हत्या, चारपाई पर पड़ा मिला शव

Tue, 03 Apr 2018 08:12 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खेत पर सो रहे वृद्ध की हत्या, चारपाई पर पड़ा मिला शव
मथुरा। मगोर्रा के गांव चिंता नगरिया में खेत पर सो रहे वृद्ध की हत्या कर दी गई। चाय लेकर खेत पर पहुंचे नाती ने बाबा को मृत पाया तो हल्ला मचा। वृद्ध की हत्या की खबर पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मामले में अज्ञात के खिलाफ गला दबाकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


मगोर्रा निवासी गोवर्धन (75) पुत्र शिवलाल अविवाहित थे। वह अपने भतीजे प्रेम सिंह के पास ही रहते थे। उसके हिस्से में छह बीघा जमीन थी। प्रतिदिन की तरह सोमवार शाम वह चिंता नगरिया में खेत पर रखवाली के लिए गए थे। मंगलवार सुबह वृद्ध का नाती चाय देने खेत पर पहुंचा तो बाबा को मृत पाया। शोरशराबा सुनकर आसपास के किसान आ गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। भतीजे प्रेम सिंह की तहरीर पर हत्या का मुकदमा अज्ञातों के खिलाफ थाना मगोर्रा में दर्ज कर लिया गया है। भतीजे का आरोप है कि जमीन हड़पने के लिए उनके चाचा की गला घोंटकर हत्या की गई है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed