{"_id":"5aa556c54f1c1bb8758b4d72","slug":"41520785093-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबस्टेशन के निर्माण में नहीं रखा गया इलैक्ट्रिकल सेफ्टी का ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबस्टेशन के निर्माण में नहीं रखा गया इलैक्ट्रिकल सेफ्टी का ध्यान
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले में बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए करीब 15 करोड़ की लागत से तैयार कराए गए चार नए बिजलीघरों में से तीन के निर्माण में लापरवाही सामने आई है। जिससे विभाग ने इन बिजलीघरों को हैंडओवर नहीं लिया है। विभाग ने इनकी एनओसी जारी करने पर रोक लगा दी है।
जिले में 33/11 केवीए के चार नए बिजलीघरों का प्रोजेक्ट तैयार करके शासन को भेजा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद इन बिजलीघरों के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया। ये बिजलीघर कासगंज में झाल के पुल, सोरों में सलेमपुर, मानपुर नगरिया और दरियावगंज में तैयार कराए गए।
भवनों का निर्माण हो जाने के बाद इनसे बिजली की सप्लाई के लिए लाइन निर्माण का कार्य कराया गया, लेकिन इस कार्य में लापरवाही सामने आई है। झाल का पुल, मानपुर नगरिया और दरियावगंज में इलैक्ट्रीकल सेफ्टी की ओर ध्यान नहीं दिया। साथ ही सप्लाई लाइन केे निर्माण में भी कमी कर दी गई। जिससे बिजली सुरक्षा निदेशालय ने इन तीनों बिजलीघरों के लिए एनओसी जारी करने पर रोक लगा दी। जिससे अब इन बिजली घरों से बिजली की सप्लाई नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
सलेमपुर बीबी में तैयार कराए गए बिजलीघर में सब ठीक तैयार हो गया तो तेज हवाओं ने इस बिजलीघर की लाइनों को बाधित कर दिया। जिससे इस बिजलीघर से भी अभी तक सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है।
दो बिजलीघरों को रेलवे की अनुमति का इंतजार
जिले में तैयार कराए गए चार बिजलीघरों में से मानपुर नगरिया एवं दरियावगंज के बिजलीघरों का जो निर्माण कराया वो रेलवे लाइन के नजदीक हैं। इन बिजलीघरों से तारों को लाइन के पार ले जाना है। जिसके लिए बिजली विभाग ने रेलवे से अनुमति भी मांगी है।
तीन बिजलीघरों में खामियां सामने आने के बाद विभाग ने अभी इनको हैंडओवर नहीं लिया है। खामियों को दूर करने के निर्देश दे दिए हैं। झाल के पुल से दो माह में सप्लाई शुरू होने की उम्मीद है। जबकि मानपुर नगरिया और दरियावगंज में तकनीकी खामी दूर होने के साथ ही रेलवे की अनुमति का भी इंतजार है।
- हरीमोहन शर्मा, अधीक्षण अभियंता