फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   आलू बेचने के लिए नहीं भटकेंगे जिले के किसान

आलू बेचने के लिए नहीं भटकेंगे जिले के किसान

Mon, 05 Mar 2018 11:43 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
आलू बेचने के लिए नहीं भटकेंगे  जिले के किसान
आलू - फोटो : self
फिरोजाबाद। किसानोें को अब आलू की फसल की बिक्री के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिलाधिकारी ने बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत आलू खरीदने के लिए तहसील स्तर पर क्रय केंद्र खोलने के निर्देश दिए हैं। किसान सीधे क्रय केंद्र जाकर अपने आलू की कीमत प्राप्त कर सकें। खरीद शासन द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बाजार हस्तक्षेप योजना के अंतर्गत वर्ष 2017-18 में जिले के किसानों द्वारा उत्पादित आलू को खरीदने संबंधित निर्देश जारी किए। बैठक में मौजूद अधिकारियोें को सचेत करते हुए डीएम ने कहा कि जनपद में आलू किसान आर्थिक रूप से सक्षम हो सकें इसके प्रयास किए जा रहे हैं। डीएम ने जिला प्रबन्धक पीसीएफ. को जिले की प्रत्येक तहसील क्षेत्र में आलू क्रय केंद्र खोलने एवं किसानों से आलू खरीदने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


जिले में पांच स्थानों जगहों फिरोजाबाद, टूण्डला, सिरसागंज तहसील के आलू किसान संबंधित मंडी स्थलों पर बने क्रय केद्रों और शिक ोहाबाद में पीसीएफ बफर गोदाम नौशहरा के अतिरिक्त पीसीएफ सेवा केंद्र नगला जाट जसराना में स्थापित आलू क्रय केद्रों पर जाकर आलू बेच सकते हैं। जिलाधिकारी के अनुसार बाजार हस्तक्षेप योजना के अन्तर्गत शासन ने 549 रुपये प्रति क्विंटल आलू की कीमत निर्धारित की है। इसके आलू किसानों को ओवर हैड की मद में परिवहन, सिलाई, मंडी शुल्क व पैकिंग मैटेरियल के लिए 177 रूपए प्रति क्विंटल अतिरिक्त दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed