फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   आज बरसेगा रंगा, थरकेंगे कदम

आज बरसेगा रंगा, थरकेंगे कदम

Thu, 01 Mar 2018 09:14 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
आज बरसेगा रंगा,  थरकेंगे कदम
Holika Dahan 2018
एटा। चेहरों पर रंग, मन में तरंग और लबों पर उमंग। जश्न के साथ चारों ओर मस्ती और हुड़दंग। प्रेम के पर्व होली का उल्लास शुक्रवार को जिले में नजर आएगा। गुरुवार को घरों में होली पर्व को लेकर तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन



खुशियों के पर्व होली का हुड़दंग शुक्रवार को नजर आएगा। घरों में गुरुवार को घरों में होली त्योहार की तैयारियां चलती रहीं। गुरुवार शाम को लोगों ने होलिका पूजन किया। गली मोहल्लों में जगह-जगह होलिका पूजन के लिए लोगों की कतारें लगती नजर आईं। लोग घरों से पूजन का सामान लेकर होलिका स्थल तक पहुंचे। जहां लोगों ने होलिका को पकवान और अन्य पूजा सामग्री समर्पित की।
विज्ञापन


लोगों ने परिक्रमा लगाकर परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कई जगहों पर शाम को होलिका दहन के दौरान लोगों ने जो की बालियां समर्पित की।
शुक्रवार सुबह से जिले में रंग बिखरने शुरू हो जाएंगे। लोग घर-घर जाकर एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियों की कामना करेंगे। इसके साथ ही युवाओं की टोलियां हुड़दंग मचाती हुई शहर में होली की खुशियां मनाएंगीं। जगह-जगह युवा लोगों को रंग लगाएंगे और उल्लास मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



1821 स्थानों पर हुआ होलिका पूजन
जिले में गुरुवार शाम रंग पर्व होलिका पूजन 1821 स्थानों पर हुआ। इस दौरान लोगों ने होलिका माता से पूजन कर सुख, शांति और धन-धान्य की कामना की। वहीं होली दहन के बाद पड़ने वाले आखत के लिए लोग शहर के आसपास खेतों से गेहॅूं और जौ की बालियां उखाड़ते दिखाई दिए। इसके चलते किसानो को अपने खेतों की रखवाली करनी पड़ी।

जमकर उड़ा गुलाल: फोटो


शहर में निकाली गई साईं पालकी यात्रा
यात्रा में झूमते रहे भक्त, जगह-जगह हुई आरती
अमर उजाला ब्यूरो
एटा। शहर की सड़कों पर साईं भक्ति के संग जमकर रंग उड़ा। पालकी यात्रा में श्रद्धालुओं ने थिरकते हुए साईं बाबा की जमकर भक्ति की।
नन्नूमल चौराहा स्थित साईं धाम से गुरुवार सुबह साईं पालकी निकाली गई। पालकी यात्रा का जगह-जगह स्वागत कर प्रसाद वितरण किया गया। पालकी यात्रा नन्नूमल चौराहा साईंधाम से शुरू होकर पटियाली गेट, होली मोहल्ला, रेवाड़ी मोहल्ला, वली मुहम्मद चौराहा, हाथी गेट, जीटी रोड, घंटाघर, मेहता पार्क होते हुए साईं धाम पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान वातावरण में श्रद्धा सबूरी के स्वर गूंज उठे। यात्रा में जमकर गुलाल और रंगों की बरसात हुई। इस मौके पर फूल सिंह, प्रेम कुमारी, सुरेंद्र सिंह, बौबी गुप्ता, अमर पाल सिंह, नरेश वार्ष्णेय, राकेश गुप्ता, राकेश राजपूत, गोपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed