फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   परीक्षा में लापरवाही पर परीक्षा केंद्र किया डिबार

परीक्षा में लापरवाही पर परीक्षा केंद्र किया डिबार

Sat, 10 Feb 2018 11:20 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा में लापरवाही पर परीक्षा केंद्र किया डिबार
मैनपुरी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में शुक्रवार को सर्च में लापरवाही मिलने पर एक परीक्षा केंद्र को डिबार करने की संस्तुति डीएम प्रदीप कुमार ने की है। चार छात्राओं को नकल करते पकड़ा था। केंद्र व्यवस्थापक भी बदल दिया गया है।
विज्ञापन


बिछवां थाना क्षेत्र में स्थित ज्ञान स्थलीय इंटर कॉलेज जगतपुर में शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान चार छात्राओं को राजकीय इंटर कॉलेज रोसिंगपुर के प्रधानाचार्य नाजर सिंह के सचल दल ने नकल करते पकड़ा था।
विज्ञापन


इस पर डीएम प्रदीप यादव ने केंद्र पर परीक्षार्थियों की सर्च करने में लापरवाही मानी। सीसीटीवी कैमरों पर भी नजर न रखने की लापरवाही भी मानी गई। डीएम ने तत्काल प्रभाव से इस कालेज को भविष्य में परीक्षा केंद्र न बनाने के लिए डिबार करने की संस्तुति की। केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी निभा रहे प्रधानाचार्य अरुण कुमार को भी हटा दिया है। उनके स्थान पर आलीपुर खेड़ा से मुन्नालाल तिवारी को केंद्र व्यवस्थापक बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है परीक्षा केंद्र पर तैनात केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों के विरुद्ध भी एफआईआर कराई जा सकती है। डीआईओएस जीएस राजपूत ने बताया कि परीक्षा केंद्र को डिबार किए जाने की संस्तुति डीएम ने की है।


इंटर गृह विज्ञान में 415 अनुपस्थित
मैनपुरी। शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल संगीत गायन केवल प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान पंजीकृत 60 में से 58 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। सुबह की पाली में ही इंटर गृह विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 1696 परीक्षार्थियों में से 1281 उपस्थित रहे। वहीं कृषि शस्य विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा में पंजीकृत 149 परीक्षार्थियों में से 139 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed