{"_id":"5a425d484f1c1b8d698c3e15","slug":"41514298696-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने गोकुल बैराज ट्रीटमेंट प्लांट पर डाला ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने गोकुल बैराज ट्रीटमेंट प्लांट पर डाला ताला
Updated Tue, 26 Dec 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गोकुल बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के स्टोर पर मंगलवार को औरंगाबाद के किसानों ने ताला डाल दिया। यह किसान पिछले कई माह से मुआवजे की मांग के लिए आंदोलनरत हैं।
गोकुल बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना के लिए अधिग्रहित जमीन के एवज में प्रभावित किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। इसके लिए कई बार किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया है। कई बार जलापूर्ति भी बाधित की गई।
इसके बावजूद प्रशासन के स्तर पर किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। हालांकि पिछले माह एसडीएम सदर क्रांतिशेखर सिंह ने इस समस्या का समाधान करने के लिए सिंचाई विभाग को निर्देशित किया था। इसके बावजूद भी सिंचाई अधिकारियों ने किसानों की बात नहीं सुनी।
विज्ञापन
आखिरकार किसानों ने फिर से आंदोलन का एलान किया। इसके तहत मंगलवार को गोकुल बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के स्टोर पर ताला डाल दिया गया है। हालांकि इससे जलापूर्ति पर सीधे तौर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है, लेकिन यह स्थिति इसी प्रकार बनी रही तो जल शोधन की प्रक्रिया प्रभावित होगी।