{"_id":"5a3a72774f1c1baa268b4f92","slug":"41513779831-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर पकड़ा बैलों से भरा कंटेनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर पकड़ा बैलों से भरा कंटेनर
Updated Wed, 20 Dec 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया कैंटर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल पर बुधवार सुबह टोल चौकी पुलिस ने बैलों से भरा कंटेनर पकड़ लिया। इसमें क्रूरतापूर्वक भरे बैलों को हरियाणा से कटान के लिए बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कंटेनर चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर मांट टोल चौकी पुलिस ने नोएडा से आगरा की ओर जा रहे कंटेनर (डीएल 1 एम 2702) को मांट टोल पर रोक कर चेक किया तो उसमें बैल क्रूरता पूर्वक बंधे थे। पुलिस ने कंटेनर में सवार चालक नासिर निवासी नानकार नई बस्ती थाना गंज जिला रामपुर हाल निवासी पानी की टंकी साहिबाबाद रामपुर और जहीर निवासी भोजपुर जिला मुरादाबाद को हिरासत में ले लिया। इन्होंने बताया कि वह हांसी हरियाणा से गोवंश को कटान के लिए बिहार ले जा रहे थे।
चौकी इंचार्ज गिरीश कुमार ने बताया कि मिल्क वैन लिखे कंटेनर में 10 बैल क्रूरतापूर्वज बंधे थे। इन्हें तस्कर बिहार ले जा रहे थे। इनके खिलाफ पशु तस्करी एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। बरामद बैलों को बरसाना स्थित गोशाला भिजवाया है।