फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अब जिले में चुनी जाएगी कोआपरेटिव की सरकार

अब जिले में चुनी जाएगी कोआपरेटिव की सरकार

Wed, 20 Dec 2017 08:12 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
अब जिले में चुनी जाएगी कोआपरेटिव की  सरकार
मथुरा। अब जनपद में कोआपरेटिव में सरकार चुनी जाएगी। जिले की 125 समितियों पर चुनाव होना है। 15 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। शंखनाद होने के साथ ही सियासत गरमाने लगी है।
विज्ञापन


कोआपरेटिव के चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिछले चुनावों में समाजवादी पार्टी ही कोआपरेटिव पर काबिज थी। लेकिन इस साल भाजपा अपना दम दिखाने में लग गई है। हर समिति पर अपना सभापति बैठाने के लिए भाजपा ने जोड़तोड़ शुरू कर दी है। हालांकि किसको क्या हासिल होगा यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन सहकारी समितियों के चुनाव को लेकर सियासी दिग्गज तैयारियों में जुट गए हैं। मथुरा जिले में 15 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जिले में 77 आत्म निर्भर सहकारी समिति, 16 उपभोक्ता सहकारी समिति, 27 वेतनभोगी सहकारी समितियां तथा मजदूर सहकारी समितियां संचालित हैं।
विज्ञापन


इन समितियों में जिले के एक लाख 60 हजार किसान सदस्य हैं। समितियों के संचालन के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो रही है। एआर कोआपरेटिव उदयभानु ने बताया कि समिति संचालन की नई सरकार बनाने की प्रक्रिया में 15 जनवरी को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उसी दिन प्रबंधक कमेटी के डायरेक्टर पद के लिए नामांकन किए जाएंगे। 29 जनवरी को डायरेक्टर पद के लिए चुनाव होगा। इसमें 125 सहकारी समितियों के एक लाख 60 हजार किसान सदस्य समिति मुख्यालय पर वोट डाल सकेंगे। 30 जनवरी को डायरेक्टर सभापति का चुनाव करेंगे। इसके लिए सदस्य किसानों की अंतिम सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed