{"_id":"5a3135254f1c1b4c528b935e","slug":"41513174309-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के 72 घंटे बाद भी पीड़ित के पास नहीं पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के 72 घंटे बाद भी पीड़ित के पास नहीं पहुंची पुलिस
Updated Wed, 13 Dec 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। डिस्ट्रीब्यूटर के सेल्समैन से पांच लाख रुपये की लूट की घटना को 72 घंटे हो गए, लेकिन अभी तक पुलिस ने ड्रिस्टीब्यूटर से संपर्क करना भी जरूरी नहीं समझा है। इधर, बलदेव में सराफा कारोबारी से लूट के बाद सराफ व्यवसायी भी भयभीत हैं।
होलीगेट स्थित राधेश्याम गुप्ता डिस्ट्रीब्यूटर के सेल्समैन से दो दिन पहले गोवर्धन अडींग मार्ग पर बदमाशों ने पांच लाख की रकम लूट ली थी। इतना ही नहीं सेल्समैन को हथौड़ा मारकर घायल भी कर दिया। इस घटना के बाद व्यापारियों में दहशत है, लेकिन पुलिस ने अभी तक पीड़ित कारोबारी से मिलना भी जरूरी नहीं समझा है। इतना ही नहीं घटना के दिन से ही कारोबारी के दो कर्मचारियों को भी थाने में रखकर जोर आजमाइश हो रही है। जिन्हें बमुश्किल बुधवार को छोड़ा गया। पीड़ित कारोबारी पंकज गुप्ता ने बताया कि उन्होंने घटना के दिन ही तहरीर दे दी, लेकिन उन्हेें अभी तक ये भी पता नहीं है कि उनकी रिपोर्ट दर्ज भी हुई है या नहीं।
इधर, बलदेव में सराफा कारोबारी से लूट के बाद सराफा बाजार में भी दहशत पसरी हुई है। श्रीसराफा कमेटी के अध्यक्ष विशन चंद्र अग्रवाल ने बताया कि सराफा कारोबारी भयभीत हैं। जब भी कोई घटना होती है तो पुलिस तमाम सुरक्षा इंतजामों की बात करती है, लेकिन चंद दिनों बाद फिर वही पुराना ढर्रा आ जाता है। आए दिन लूट की घटनाओं से व्यापार करना मुश्किल हो रहा है।