{"_id":"5a2d6ae64f1c1b6e468b9813","slug":"41512925926-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस की बीमारी से पीड़ित दो और मरीजों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस की बीमारी से पीड़ित दो और मरीजों की गई जान
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती बीमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जनपद में ठंड के कारण सांस रोग से पीड़ित मरीजों की दिक्कतें लगातार बढ़ रही हैं। रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों ने सांस की समस्या के कारण दम तोड़ दिया। वहीं, छह अन्य मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।
जनपद में 15 दिनों से सर्दी का प्रकोप हावी है। इसके चलते सांस के मरीजों की लगातार समस्याएं बढ़ रही हैं। रविवार को जिला अस्पताल में ओपीडी का अवकाश होने के बाद इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही।
शनिवार की रात जिला अस्पताल में कुरावली थाना क्षेत्र के नौगांव निवासी सूर्य प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार को सांस की समस्या होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला छोटी नगरिया निवासी 64 वर्षीय माखनलाल को परिवारीजनों ने सांस की समस्या होने पर शनिवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहां उपचार के दौरान रविवार को माखनलाल की मौत हो गई।
रविवार को जिला अस्पताल में अमरवती, सुमन देवी, महेश सिंह, संबुल, यासमीन आदि को सांस की परेशानी होने पर गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
फोटो-