{"_id":"59f769ba4f1c1b78548b9fc8","slug":"41509386682-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव को मतदान और नामांकन स्\nथल घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव को मतदान और नामांकन स् थल घोषित
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। निकाय चुनाव के लिए चुनाव कार्यालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों के नामांकन और मतगणना स्थलों को अधिकारियों ने निर्धारित कर दिया है।
चुनाव तैयारियों में लगे अधिकारियों का कहना है कि नगर पालिका मैनपुरी व नगर पंचायत ज्योति खुड़िया की मतगणना टीपी सेंटर में करना तय किया गया है। नगर पंचायत कुरावली की मतगणना जीटी रोड स्थित देवनागरी इंटर कालेज में होगी। नगर पंचायत घिरोर की मतगणना विकास खंड कार्यालय में और नगर पंचायत करहल की मतगणना जैन इंटर कालेज में होगी।
वहीं नगर पंचायत किशनी व कुसमरा की मतगणना किशनी के रामसिंह महाविद्यालय में कराई जाएगी। इसके अलावा नगर पंचायत भोगांव व बेवर की मतगणना नेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भोगांव में होगी। पोलिंग पार्टियों को भी इन्हीं स्थलों से भेजा जाएगा। वहीं इन्हीं जगहों पर स्ट्रांग रूम की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
मैनपुरी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया जिलाधिकारी न्यायालय में होगी। वहीं सभासद के लिए नामांकन प्रक्रिया जिला सैनिक कल्याण पुनर्वासा अधिकारी कार्यालय में कराई जाएगी। नगर पंचायत बेवर के अध्यक्ष व सभासद की नामांकन प्रक्रिया राजस्व अधिकारी के न्यायलय में होगी। भोगांव की नामांकन प्रक्रिया एसडीएम सदर के न्यायलय में होगी।
करहल की अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व ज्योति खुड़िया की नामांकन प्रक्रिया जिला सेवायोजन कार्यालय में होगी। इसके अलावा कुरावली की नियत प्राधिकारी क्षेत्र के कार्यालय, कुसमरा की जिला प्रोवेशन अधिकारी कार्यालय, किशनी की अपर जिलाधिकारी न्यायिक के न्यायालय व घिरोर की नामांकन प्रक्रिया डूडा कार्यालय में होगी।