फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जयकृष्ण राणा की गिरफ्तारी को दिल्ली-आगरा में दबिश

जयकृष्ण राणा की गिरफ्तारी को दिल्ली-आगरा में दबिश

Mon, 16 Oct 2017 09:15 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
जयकृष्ण राणा की गिरफ्तारी को दिल्ली-आगरा में दबिश
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
मथुरा। कभी आगरा के अर्जुन नगर तो कभी दिल्ली के शाहदरा। यह लोकेशन फरह पुलिस को कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा की मिल रही है। फर्जीवाड़े के डेढ़ दर्जन मुकद्दमों में वांछित चल रहे राणा को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश भी दी पर वह हाथ नहीं लगा। मतलब पुलिस के पहुंचने से पहले ही राणा उस स्थान को छोड़कर फरार हो गया। फ्लैट और प्लाट की एवज में 500 करोड़ रुपये लेकर फरार हुए कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा पुलिस की पकड़ से दूर बना हुआ है। कल्पतरु ग्रुप के मालिक ने यूपी, हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश के हर जिले में अपने एजेंट भेजकर चिटफंड में लोगों से निवेश करवाया, वहीं चुरमुरा पर फ्लैट और प्लाट की एवज में रकम लगवाई। इन निवेशकों का करीब 500 करोड़ रुपये लेकर जयकृष्ण सिंह राणा फरार हो चुका है। हरियाणा के पानीपत के निवेशकों ने चुरमुरा से लेकर कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। दबाव बनते ही फरह पुलिस ने उसकी लोकेशन निकलवाई तो करीब 15 दिन पूर्व आगरा के अर्जुन नगर में पाई गई। पुलिस वहां पहुंची पर उससे पहले ही राणा फरार हो चुका था। तीन दिन पूर्व पुलिस को राणा की लोकेशन दिल्ली के शाहदरा मिली। पुलिस ने दबिश दी पर वह हत्थे नहीं चढ़ सका। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश भदौरिया ने बताया कि आगरा और दिल्ली में दबिश दी गई पर वह हत्थे नहीं चढ़ सका। जल्द ही वह सलाखों के पीछे होगा। पुलिस महकमे में भी राणा के मददगार मथुरा। शातिर राणा को दिल्ली और आगरा में फरह पुुलिस को मिली नाकामी उसी के नुमाइंदों की कारगुजारी है। दोनों स्थानों पर दबिश को पहुंची फरह पुलिस की उसे खबर मिल गई। राणा वहां से फरार हो गया। इससे साफ होता है कि मथुरा पुलिस में उसके मुखबिर है जो कि उसे पल-पल के पुलिस एक्शन की रिपोर्ट दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed