{"_id":"59da606a4f1c1bd9538b66c6","slug":"41507483754-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर बाइक सवार भाई-बहन से लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर बाइक सवार भाई-बहन से लाखों की लूट
Updated Mon, 09 Oct 2017 08:26 AM IST
विज्ञापन
demo pic
टूंडला (फिरोजाबाद)। आगरा हाइवे पर बाइक सवार भाई-बहन से बदमाशों ने लाखों के आभूषण और नगदी लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला।
गांव मोहम्मदाबाद निवासी मनोज कुमार की आगरा के थाना ताजगंज के गांव नवल की गढ़ी में ससुराल है। उसकी पत्नी कमलेश पिछले कुछ दिनों से मायके में थी। वह करवाचौथ मनाने के लिए रविवार दोपहर अपने भाई कुलदीप व सत्येंद्र के साथ बाइक से मोहम्मदाबाद स्थित ससुराल आ रही थी।
गांव के निकट स्थित ईंट मंडी से आगे सफेद रंग के अपाचे सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। तमंचे दिखाकर नगदी और आभूषण लूट लिए। कमलेश ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चला। कमलेश ने बताया कि बदमाश उसके पर्स में रखी सोने की चार चूड़ी, पांच अंगूठी, एक कालर, एक मटरमाला, टॉप्स, मंगलसूत्र, चांदी की पायल व चार हजार रुपये लूटकर ले गए। बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे।