फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   धूमधाम से निकाली गई महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा

धूमधाम से निकाली गई महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा

Thu, 05 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली गई महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा
शोभायात्रा - फोटो : amar ujala
मैनपुरी/कुरावली। नगर में गुरुवार को महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों ने शोभायात्रा निकाली। इसका शुभारंभ अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य गौरव दयाल वाल्मीकि और अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेश कुमार वाल्मीकि ने किया।
विज्ञापन



शोभायात्रा में दर्जनों धार्मिक झांकियां व नगर के मशहूर बैंड के साथ आराध्य देव वाल्मीकि की प्रतिमा विशाल रथ पर सुशोभित थी। इसके आगे वाल्मीकि समाज के युवा व युवतियां नृत्य करती हुई महर्षि वाल्मीकि स्वामी का जयकारा लगा रहे थे। शोभायात्रा पूर्व विधायक स्वर्गीय रामेश्वर दयाल वाल्मीकि के निवास मोहल्ला दरीबा से शुरू हुई। शोभायात्रा का समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया।
विज्ञापन


यहां से यह संतोषी माता मंदिर आगरा रोड, करहल रोड, बड़ा चौराहा, सिटी पोस्ट आफिस, घंटा घर, मदार दरावाजा होते हुए देवी रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम पहुंचकर समाप्त हुई। वहां वाल्मीकि समाज के लोगों ने और संत महंतों ने महर्षि वाल्मीकि की पूजा की। इस अवसर पर वाल्मीकि मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार और महामंत्री राजू सेठ के तत्वावधान में आराध्य देव वाल्मीकि जयंती एवं शोभायात्रा में शामिल लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजू वाल्मीकि, राजेंद्र कुमार वाल्मीकि, जयराज पाथरिया, सुदेश कुमार वाल्मीकि, रघुनाथ सिंह वाल्मीकि, विनोद कुमार वाल्मीकि, महेंद्र नागर, मंगलदास त्यागी, डीडी चौहान आदि रहे।

वहीं, कुरावली में गुरुवार को महार्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी रागिनी वर्मा ने फीता काट कर किया। इसमें कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।


शोभायात्रा जीटी रोड पर स्थित महार्षि वाल्मीकि आश्रम से प्रारंभ होकर घिरोर तिराह, जीटी रोड, सदर बाजार, पुरानी लहसुन मंडी होती हुई महार्षि वाल्मीकि आश्रम पहुंची। इस अवसर पर अमित पाथौर, धर्मेंद्र वर्मा धम्मा, दुलारेलाल प्रेमी, अमरदीप वाल्मीकि, अजय कुशवाह, मनोज वाल्मीकि, राजीव महाजन, ओमप्रकाश गौतम, अश्वनी गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed