{"_id":"59c90a5e4f1c1b21688b683c","slug":"41506347614-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी झूठ नहीं बोलेंगे, होमवर्क समय से पूरा करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कभी झूठ नहीं बोलेंगे, होमवर्क समय से पूरा करेंगे
Updated Mon, 25 Sep 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
शपथ लेती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। दशहरे पर करें बुराइयों का अंत। बुरी आदत छोड़ने का संकल्प लें। अमर उजाला की इस मुहिम से पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोग जुड़े। रतनलाल फूलकटोरी स्कूल में छात्राओं ने कभी झूठ न बोलने का संकल्प लिया और समय से होमवर्क पूरा करने का वादा किया। छात्राओं ने कहा कि वह अपने घर के आसपास और स्कूल को साफ सुधरा रखेंगे।
रतनलाल फूलकटोरी स्कूल में सोमवार की दोपहर को छात्राओं को शपथ दिलाई गई। प्रिंसिपल डॉ. नीता सिंह ने छात्राओं को दशहरे के बारे में समझाते हुए कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। लिहाजा हम सभी को चाहिए कि बुरी आदत छोड़ने का संकल्प लें। इस दशहरे पर प्रण कर लें कि कभी झूठ नहीं बोलेंगे। स्कूल में जो होमवर्क दिया जाएगा उसे समय से पूरा करेंगे। हर किसी का सम्मान करेंगे।