{"_id":"59c127034f1c1b27688b555b","slug":"41505830659-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण ने ध्वस्त कालोनी में किया भौतिक सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण ने ध्वस्त कालोनी में किया भौतिक सत्यापन
Updated Tue, 19 Sep 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। एनजीटी न्यायालय के आदेश के बाद विप्रा की ओर से अपने बचाव में की कई ध्वस्तीकरण की कार्यवाही पर शासन द्वारा रिपोर्ट तलब किए जाने पर अधिकारी हरकत में आ गए हैं। विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने गोवर्धन स्थित राधाकुंड परिक्रमा मार्ग में गुर्जर कालोनी में नुकसान से लेकर क्षेत्रफ ल आदि का भौतिक सत्यापन किया।
विप्रा के एई राजीव शर्मा के निर्देशन में मंगलवार को टीम ने कालोनी में जिन लोगों के मकान ध्वस्त किए गए हैं और जिनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई है, उन सभी के खरीदे गए प्लाट की बैनामा की तारीख से लेकर क्षेत्रफल, प्लाट पर किए निर्माण की संख्या आदि का भौतिक सत्यापन किया। विप्रा के अधिकारियों ने ज्यादातर लोगों से वर्ष 2010 से पूर्व हुए निर्माणों के तथ्य भी जुटाये। लोगों ने बताया कि इन कालोनी में ग्राम पंचायत की ओर से कई सरकारी काम भी हो गए हैं। इनमें सीसी खंरजा के अलावा आवास तक निर्माण हो रखे हैं। विप्रा की टीम में जेई अशोक चौधरी के अलावा अनिरुद्ध यादव, सुनील गुप्ता, सुखपाल सिंह आदि थे।