{"_id":"59a6fcc14f1c1b60738b47cf","slug":"41504115905-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की चपेट में आकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम की चपेट में आकर बालक की मौत
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कटरा समान(मैनपुरी)। थाना किशनी क्षेत्र में बुधवार शाम नहर कोठी के सामने अनियंत्रित डीसीएम ने 10 वर्षीय बालक को रौंद दिया। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चाचा घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगाें ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर प्रयास के बाद जाम खुलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना किशनी क्षेत्र के गांव कटरा समान निवासी महेंद्र का 10 वर्षीय पुत्र सनी कसबा स्थित विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। बुधवार शाम को वह चाचा रवि के साथ आटा चक्की से गेंहू पिसाकर साइकिल से वापस घर लौट रहा थे। तभी नहर कोठी के सामने पीछे से आई बाइक ने साइकिल को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से सनी उछल कर सड़क पर जा गिरा। पीछे से आ रही डीसीएम संख्या यूपी 82क्यू 9783 ने बालक को रौंद दिया। हादसे के सनी की मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव पहिये के नीचे दब गया। इस दौरान चालक गाडी को छोड़ कर भाग गया। घटनास्थल पर जुटी भीड़ ने आक्रोशित होकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे में रवि भी घायल हुआ है।