{"_id":"59a1cb114f1c1bf61e8b4ac8","slug":"41503775505-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली गई गणपति बप्पा की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली गई गणपति बप्पा की शोभायात्रा
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
बजरंग सेना ने गणेश चतुर्थी के मौके पर शोभा यात्रा का आयोजन किया। दर्जनों आकर्षक झांकियों के साथ निकली शोभा यात्रा को देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पडी। भक्त देर रात तक गणेश भक्ति में डूबे रहे। गलियों गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गुंजायमना होती रहीं।
कम्युनिटी हॉल से रात्रि के समय शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। भगवान गणेश की प्रतिमा को मुख्य रथ में विराजमान कराने के बाद, समाज सेवी राजवीर सिंह साहू, यशवीर सिंह एवं सेना के सदस्यों ने आरती उतार कर पूजा अर्चना की। मुख्य रथ के आगे काली के अखाडों ने अपनी कला के प्रदर्शन से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। शोभायात्रा ने नदरई गेट, गांधी मूर्ति, बारहद्वारी, सोरों गेट, सहावर गेट, बिलराम गेट सहित नगर के सभी प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। इसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को पंडाल में विराजित करा दिया गया। सुरेश चंद्र, पंकज गुप्ता, नीरज गुप्ता, गौरव चडढ़ा, विकास श्रीवास्तव,शिवम वर्मा, राजा यादव, शिवकुमार, अभिषेक यादव, जगदीश सिंह चौहान, योगेश गुप्ता, अमित माहेश्वरी, पंकज मिश्रा, रिषभ सक्सैना, पुरोहित बौबी पंडित, गौरव गौतम आदि मौजूद रहे।
सहावर। वार्ष्णेय समाज के तत्वावधान में गणेश चतुर्थी पर्व पर गणपति की स्थापना और शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया और धार्मिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन
राधाकृष्ण बारहसैनी मंदिर में भगवान का दुग्धाभिषेक कर धार्मिक मांगलिक कार्यक्रम हुए। महंत अवनेश मिश्रा एवं पं. श्रीकृष्ण दीक्षित ने मंत्रोच्चारण कर पूजा संपन्न कराई। गणेश शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि वयोवृद्ध सुरेंद्रपाल वार्ष्णेय ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा में झांकिया लोगों का आकर्षण रहीं। सिद्ध विनायक गणेश मंडल द्वारा लड्डू वितरण व झांकी सराहनीय रही। वहीं शंकर काली अखाड़े के कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान अंकित वार्ष्णेय, रामबावू वार्ष्णेय, दुर्गेशचंद्र वार्ष्णेय, रामकुमार वार्ष्णेय, प्रदीप वार्ष्णेय, मुकेश वार्ष्णेय, अनुप कुमार वार्ष्णेय, पवन कुमार, अशोक वार्ष्णेय, अजीत वार्ष्णेय, राकेश कुमार, चंद्र विशाल, प्रदीप कुमार, गिर्राज किशोर, ऋषी कुमार, संतोष कुमार, गौरव वाष्र्णेय, चंद्रशेखर, राजीव कुमार, गौरव स्वर्णकार आदि समाजबंधु मौजूद रहे।