फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   किन्नरों ने मंदिरों में पूजा कर मांगी अमन चैन की दुआ

किन्नरों ने मंदिरों में पूजा कर मांगी अमन चैन की दुआ

Sun, 20 Aug 2017 11:37 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
किन्नरों ने मंदिरों में पूजा कर मांगी अमन चैन की दुआ
मंदिरों में पूजा कर मांगी अमन चैन की दुआ - फोटो : अमर उजाला
एटा।
विज्ञापन

ढोल नगाड़ों की गूंज, हाथ में पूजा की थालियां और खुशी से थिरकते कदम। देश और समाज के लिए खुशहाली की दुआ मांगने के लिए किन्नर झूमते गाते निकले, तो हर कोई देखता रह गया है। पथवारी गेस्ट हाउस में चल रहे अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन के तहत निकाली गई शोभायात्रा में किन्नरों ने जमकर धूम मचाई। किन्नरों ने मंदिर-मंदिर जाकर घंटे चढ़ाए और बच्चों के लिए दुआ की। साथ ही गुरू राधारानी की हत्या के बाद गीता नायक को क्षेत्र की कमान सौंपी गईं।
सम्मेलन के दौरान सुबह पथवारी गेस्ट हाउस से जुलूस निकाला गया। जुलूस ठंडी सड़क, होली मोहल्ला, रेवाड़ी मोहल्ला, वली मुहम्मद चौराहा, कैलाशगंज, शिकोहाबाद रोड, भगीपुर, प्रेमनगर, जीटी रोड, जनता दुर्गा मंदिर होता हुआ काली मंदिर ठंडी सड़क पर संपन्न हुआ। इस दौरान किन्नरों ने शहर के कैलाश मंदिर, शीतला देवी मंदिर, जनता दुर्गा मंदिर, राम दरबार, काली मंदिर, पथवाराी मंदिर, बालाजी मंदिर समेत तमाम मंदिरोें में घंटे चढ़ाए और पूजा अर्चना की। सम्मेलन की अध्यक्ष पूजा नायक ने बताया कि सम्मेलन के दौरान घंटा चढ़ाने की रस्म की जाती है। इसमें सभी किन्नर बच्चों की सलामती और देशवासियों की खुशहाली की दुआएं मांगते हैं।
विज्ञापन

दोपहर को सम्मेलन में किन्नरों की पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें सर्वसंमत्ति से गुरू राधारानी की हत्या के बाद गीता नायक को कमान सौंपी गई। पंचायत ने फैसला सुनाया कि नगर के चार हलकों में प्रीति, नूरजहां, अंगूरी और गीता नायक अपनी-अपनी जिम्मेदारी संभालेगी। इनके साथ ही गीता नायक के निर्देश पर सभी किन्नर अपने क्षेत्र को संभालेंगे। किन्नर समाज ने गीता नायक को गुरू बनाकर उनका सम्मान किया। शाम को सम्मेलन में डीजे पर किन्नरों के कदम जमकर थिरके। इस दौरान भंडारे में किन्नरों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड, मालवा, मध्यप्रदेश के साथ-साथ प्रदेश भर से आए सैकड़ों किन्नरों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed