फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   एटा- कासगंज के किसानों को सितंबर में मिलेगा किसानों को कर्जमाफी का लाभ

एटा- कासगंज के किसानों को सितंबर में मिलेगा किसानों को कर्जमाफी का लाभ

Thu, 17 Aug 2017 11:14 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
एटा- कासगंज के किसानों को सितंबर में मिलेगा किसानों को कर्जमाफी का लाभ
किसान - फोटो : अमर उजाला
एटा। प्रदेश सरकार की ऋण मोचन योजना का लाभ सितंबर में जिले के किसानों को मिल सकेगा। इसके लिए जिले के 63367 किसानों को चिह्नित किया गया है। गुरुवार को लखनऊ में योजना के शुभारंभ होने के बाद किसानों के चेहरे खिल गए हैं। अब तक 90 फीसदी किसानों का सत्यापित डाटा फीड किया जा चुका है।
विज्ञापन


किसानों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए प्रशासन ने चरणवार कार्यक्रम तय किया है। पहले चरण में 32396 किसानों के आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक हो चुके हैं। इसके बाद बैंक और तहसील स्तर पर किए गए सत्यापन का मिलान करके सही सूची तैयार की जा रही है। सत्यापन के बाद अब तक 23600 किसानों का डाटा पोर्टल पर फीड किया जा चुका है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि माह के अंत तक कसानों की सूची शासन को भेज दी जाएगी। इसके बाद शासन की ओर से किसानों को प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे। जिला कृषि अधिकारी डा. सर्वेश कुमार यादव बताते हैं कि किसानों का डाटा फीड करने का काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है सितंबर महीने में किसानों को प्रमाण पत्रों का वितरण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सत्यापन में कम हो गई संख्या
जिले मेें प्रशासन ने पहले 71158 किसानों की सूची तैयार की थी। शासन के निर्देश पर दोबारा सत्यापन में तमाम किसान अपात्र पाए गए। इनको सूची से हटाकर 63367 किसानों को चिह्नित किया गया। कृषि अधिकारी ने बताया कि सत्यापन अभी चल रहा है। इसमें संख्या कम होने की उम्मीद है। तहसील स्तर पर किसानों के सत्यापन के साथ बैंक भी इसी काम में जुटे हैं। बैंक और तहसील स्तर पर किए गए सत्यापन का मिलान करके ही किसान का नाम फाइनल सूची में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed